बद्दी-साई मार्ग पर कार खाई में गिरी, चालक सहित 5 घायल

Edited By Vijay, Updated: 31 May, 2023 06:17 PM

car accident in solan

बद्दी-साई मार्ग पर मलगन गांव के नजदीक एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालक व 4 महिलाएं घायल हो गए। इनमें एक महिला को गंभीर चोटें लगने के कारण पीजीआई रैफर कर दिया गया है जबकि अन्य घायलों का बद्दी सीएचसी में उपचार किया गया।

नालागढ़ (आदित्य): बद्दी-साई मार्ग पर मलगन गांव के नजदीक एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालक व 4 महिलाएं घायल हो गए। इनमें एक महिला को गंभीर चोटें लगने के कारण पीजीआई रैफर कर दिया गया है जबकि अन्य घायलों का बद्दी सीएचसी में उपचार किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार (एचआर 70डी-3227) मलगन से थोड़ा आगे जाकर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और लगभग 30 फुट खाई में जा गिरी। कार में ड्राइवर के साथ 4 अध्यापिकाएं सवार थीं जोकि बद्दी के साई स्कूल में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

ये सभी अध्यापिकाएं पिछले 2 वर्षों पंचकूला और कालका से रोजाना की तरह साई स्कूल में ड्यूटी देने के लिए आ रही थीं। गाड़ी एक महिला टीचर के रिश्तेदार की बताई जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में गिरी कार से घायलों को निकाला ओर प्राथमिक उपचार के लिए बद्दी सीएचसी पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने पर बरोटीवाला थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 08 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!