जयराम कैबिनेट की 4 विधेयकों को मंजूरी, 6 मैडीकल कॉलेजों को मिलेंगी मॉडर्न एम्बुलैंस

Edited By Vijay, Updated: 20 Aug, 2019 09:24 PM

cabinet meeting in shimla

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई विधानसभा में मंत्रिमंडल की बैठक में मानसून सत्र के दौरान सदन में पेश होने वाले विधेयकों को मंजूरी मिल गई है। मानसून सत्र के दौरान सदन में पेश होने वाले मार्कीटिंग बिल, रिपीलिंग बिल, हाईकोर्ट एडवोकेट...

शिमला (योगराज): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई विधानसभा में मंत्रिमंडल की बैठक में मानसून सत्र के दौरान सदन में पेश होने वाले विधेयकों को मंजूरी मिल गई है। मानसून सत्र के दौरान सदन में पेश होने वाले मार्कीटिंग बिल, रिपीलिंग बिल, हाईकोर्ट एडवोकेट वैल्फेयर बिल व कंज्यूमर प्रोटैक्शन बिल को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही हिमाचल में 6 मैडीकल कॉलेज में मॉडर्न एम्बुलैंस की व्यवस्था को भी कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन मॉडर्न एम्बुलैंस में वैंटीलेटर की भी व्यवस्था होगी।

उद्योग विभाग में भरा जाएगा विधि अधिकारी का पद

उद्योग विभाग में विधि अधिकारी के पद को भरने की भी बैठक में मंजूरी प्रदान की गई। इसके अलावा कुछ विभागों में पुराने नकारा वाहनों को नीलाम करके उसके स्थान पर नए वाहन की खरीद को भी मंजूरी दिए जाने की सूचना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!