लोहड़ी पर्व का तोहफा : कैबिनेट बैठक में OPS बहाली को मंजूरी, महिलाओं को प्रतिमाह मिलेंगे 1500 रुपए

Edited By Vijay, Updated: 13 Jan, 2023 04:36 PM

cabinet meeting

हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने लोहड़ी पर्व का तोहफा देते हुए ओपीएस बहाली को मंजूरी प्रदान कर दी है। जानकारी के अनुसार सरकार ने ये फैसला अपनी पहली कैबिनेट बैठक में लिया है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने लोहड़ी पर्व का तोहफा देते हुए ओपीएस बहाली को मंजूरी प्रदान कर दी है। जानकारी के अनुसार सरकार ने ये फैसला अपनी पहली कैबिनेट बैठक में लिया है। 30 दिन के भीतर कैबिनेट सब कमेटी पैंशन को लागू करने का मापदंड तय करेगी। बता दें कि राज्य में करीब 136000 सरकारी कर्मचारी हैं, जिन्हें ओपीएस का लाभ मिलेगा।  वित्त विभाग की तरफ से इस बाबत जल्द ही अधिसूचना जारी कर  दी जाएगी। बैठक में 18 से 60 वर्ष आयु की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए देने का निर्णय लिया है।  इसके अलावा 1 लाख युवाओं को रोजगार देने पर भी सहमति बनी है। बता दें कि चुनावों के दौरान कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें 10 गारंटियां देने का वायदा किया गया था। सत्ता में आने के बाद अब उसे नीतिगत दस्तावेज बना दिया है। कैबिनेट बैठक के बाद सुक्खू ने कहा कि सरकार प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 08 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!