Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Jul, 2026 01:42 PM

Himachal Cabinet Expansion : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले सुक्खू मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, 16 और 17 जुलाई को धर्मशाला में कांग्रेस की ‘पॉलिटिकल अफेयर कमेटी’ की मीटिंग होगी। इस बैठक में अखिल भारतीय...
Himachal Cabinet Expansion : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले सुक्खू मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, 16 और 17 जुलाई को धर्मशाला में कांग्रेस की ‘पॉलिटिकल अफेयर कमेटी’ की मीटिंग होगी। इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल मौजूद रहेंगे, जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार और अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
रेस में इन नेताओं के नाम
बता दें कि वर्तमान में राज्य मंत्रिमंडल में एक मंत्री पद रिक्त है। सूत्रों के अनुसार, शिमला संसदीय क्षेत्र से संबंध रखने वाले एक मौजूदा मंत्री को कैबिनेट से बाहर (ड्रॉप) किया जा सकता है। इस बदलाव के बाद सुक्खू कैबिनेट में दो नए चेहरों को जगह मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न और पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल, जबकि कुल्लू जिले से वरिष्ठ विधायक सुंदर ठाकुर का नाम मंत्री पद की दौड़ में बताया जा रहा है। इसके साथ ही विधानसभा उपाध्यक्ष का पद भी अभी रिक्त है, जिसे भी भरा जाएगा। मानसून सत्र से पहले नए मंत्रियों और डिप्टी स्पीकर की ताजपोशी तय मानी जा रही है। यह भी खबर है कि मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया जा सकता है।
गौरतलब हो कि प्रदेश सरकार तीन साल से ज्यादा का कार्यकाल पूरा कर चुकी है और अब शेष अवधि लगभग डेढ़ साल की रह गई है। ऐसे में आने वाला समय सरकार के लिए अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें