स्कूली छात्राओं के सामने सतलुज नदी में कूदा युवक...पुल पर मची चीख-पुकार! NDRF का सर्च ऑप्रेशन जारी

Edited By Vijay, Updated: 17 Jun, 2026 01:28 PM

boy satluj river

हिमाचल प्रदेश के मंडी और बिलासपुर जिले की सीमा को जोड़ने वाले डैहर पुल पर मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक अज्ञात युवक ने अचानक उफनती सतलुज नदी में छलांग लगा दी।

सुंदरनगर (सोढी): हिमाचल प्रदेश के मंडी और बिलासपुर जिले की सीमा को जोड़ने वाले डैहर पुल पर मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक अज्ञात युवक ने अचानक उफनती सतलुज नदी में छलांग लगा दी। इस घटना के दौरान पुल से गुजर रही स्कूली छात्राओं के सामने यह खौफनाक मंजर घटा। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और नदी में उसकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे की है। लगभग 20 से 23 साल का एक युवक डैहर पुल पर पैदल जा रहा था। उसका हुलिया कुछ ऐसा था कि उसने नीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी और उसके बाल लंबे थे। बताया जा रहा है कि पुल पर उस युवक के ठीक पीछे कुछ स्कूली छात्राएं भी चल रही थीं। जैसे ही युवक पुल के बीचोंबीच पहुंचा, वह अचानक रेलिंग पर चढ़ा और बिना कुछ सोचे-समझे सतलुज नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूदता देख खौफजदा छात्राओं ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। छात्राओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और नदी में युवक को तलाशने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह सतलुज की तेज लहरों में ओझल हो चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही सबसे पहले सुंदरनगर थाने के तहत आने वाली डैहर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि पुल के जिस हिस्से से युवक ने छलांग लगाई है, वह इलाका बिलासपुर जिले के पुलिस थाना बरमाणा के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसके बाद डैहर पुलिस ने तुरंत बरमाणा पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बरमाणा पुलिस की टीम ने सबसे पहले चश्मदीद छात्राओं से पूछताछ की और युवक के हुलिए व कपड़ों के बारे में विस्तार से जानकारी जुटाई। पुलिस ने घटनास्थल का कोना-कोना छाना, लेकिन वहां से ऐसा कोई भी सामान, मोबाइल या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिससे युवक की पहचान हो सके।

फिलहाल पुलिस ने स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर बुला लिया है और गोताखोरों की मदद से सतलुज नदी में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाल रही है ताकि युवक की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!