Himachal: सरेआम नशे का इंजैक्शन लगाते कैमरे में कैद हुए युवक-युवती! वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

Edited By Vijay, Updated: 03 Jun, 2026 03:36 PM

boy and girl openly injecting drugs caught on camera

हिमाचल प्रदेश में एक बेहद चौंकाने वाला और रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। दिनदहाड़े एक युवक और युवती सरेआम नशे का इंजैक्शन लगाते हुए कैमरे में कैद हुए हैं।

रोहड़ू (कार्तिक): हिमाचल प्रदेश में एक बेहद चौंकाने वाला और रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। दिनदहाड़े एक युवक और युवती सरेआम नशे का इंजैक्शन लगाते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे इस वीडियो ने जहां पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ा दी है, वहीं स्थानीय लोगों और अभिभावकों को दहशत में डाल दिया है। यह वीडियो शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

सरेआम नशे के इस खौफनाक मंजर ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोहड़ू और आसपास के इलाकों में नशे का जाल तेजी से फैल रहा है, जो युवाओं के भविष्य को दीमक की तरह चाट रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए। वहीं, डरे हुए अभिभावकों ने युवाओं को इस दलदल से बचाने के लिए बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया है। लोगों का मानना है कि नशे के खिलाफ यह जंग केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है।

वहीं वीडियो के वायरल होते ही शिमला पुलिस हरकत में आ गई है। इस गंभीर मामले पर एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि जैसे ही यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया, तुरंत एक पुलिस टीम को संबंधित इलाके में जांच और सर्च ऑप्रेशन के लिए भेजा गया। हालांकि, छापेमारी के दौरान मौके पर पुलिस को कोई संदिग्ध व्यक्ति या नशीला पदार्थ नहीं मिला।

एसएसपी ने बताया कि फिलहाल इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस अब वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और उसमें दिखाई दे रहे युवक-युवती की पहचान करने में जुटी है। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि जांच में जो भी व्यक्ति नशे की गतिविधियों में शामिल पाया जाएगा, उसे किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी ने आम जनता से भी अपील की है कि वे नशा मुक्त समाज बनाने के लिए पुलिस का साथ दें। अगर क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि इस जहर को खत्म किया जा सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!