Sirmaur: लाला जगत नारायण जी की पुण्यतिथि पर धौलाकुआं में लगा रक्तदान शिविर, 61 लोगों ने किया महादान

Edited By Vijay, Updated: 02 Sep, 2026 06:51 PM

blood donation camp in sirmaur

अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सिरमौर जिले के धौलाकुआं स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पंजाब केसरी समूह और केवीके सिरमौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में महिलाओं,...

नाहन/धौलाकुआं (आशु): अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सिरमौर जिले के धौलाकुआं स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पंजाब केसरी समूह और केवीके सिरमौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में महिलाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों, किसानों, स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में 61 लोगों ने स्वेच्छा से अपना रक्तदान कर अमर शहीद लाला जगत नारायण जी  को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

केवीके परिसर में 1983 के बाद पहली बार हुआ आयोजन
पंजाब केसरी समूह द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर के सहयोग से आयोजित इस शिविर की विशेष बात यह रही कि वर्ष 1983 में स्थापित प्रदेश के इस सबसे पुराने एवं पहले कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर में यह पहला रक्तदान शिविर था। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एवं कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पंकज मित्तल ने लाला जगत नारायण जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।

PunjabKesari

पत्रकारिता के साथ समाजसेवा को दी नई दिशा : डॉ. मित्तल
इस अवसर पर प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि अमर शहीद लाला जगत नारायण जी का जीवन समाज और देश के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से जहां समाज की आवाज को मजबूती दी, वहीं जनसेवा और मानवता की भावना को भी आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है और लाला जी को इससे बेहतर श्रद्धांजलि और कुछ नहीं हो सकती।

रक्तदान से बढ़कर कोई महादान नहीं : डॉ. निशी जसवाल
मेडिकल कॉलेज नाहन से पहुंचीं जिला ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. निशी जसवाल ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है। स्वस्थ लोगों को नियमित रूप से इसके लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को आसानी से रक्त मिल सके। वहीं, धौलाकुआं पंचायत के प्रधान मलकीत सिंह ने भी इस आयोजन को सराहनीय पहल बताया और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में मानवता और सेवा का संदेश देते हैं।

PunjabKesari

दो शिविरों में अब तक जुटाया 142 यूनिट रक्त
लाला जगत नारायण जी की पुण्यतिथि पर जिला सिरमौर में यह इस वर्ष का दूसरा रक्तदान शिविर था। इससे पहले 23 अगस्त को बिरला क्षेत्र में आयोजित शिविर में 81 लोगों ने रक्तदान किया था। बुधवार को धौलाकुआं में 61 यूनिट रक्त एकत्रित होने के बाद जिले में अब तक कुल 142 यूनिट रक्त जुटाया जा चुका है। अभियान के तहत जिला में तीसरा रक्तदान शिविर 9 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा।

मैडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किए रक्तदाता
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी 61 रक्तदाताओं को पंजाब केसरी समूह की ओर से प्रशस्ति पत्र और मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। पंजाब केसरी के जिला प्रभारी आशु वर्मा ने शिविर के सफल आयोजन के लिए डॉ. पंकज मित्तल, डॉ. शिवाली धीमान, डॉ. निशी जसवाल की टीम, पंचायत प्रतिनिधियों और सभी 61 रक्तदाताओं का विशेष आभार व्यक्त किया। शिविर को सफल बनाने में स्टाफ नर्स स्वाति पुंडीर, इंद्र सिंह, केवीके के कर्मचारी महिमा सिंह, विपुल कौशिक, अजय शर्मा, कल्पना और वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र ठाकुर का अहम योगदान रहा।

PunjabKesari

इन दाताओं ने किया रक्तदान
शिविर में डॉ. पंकज मित्तल, डॉ. शिवाली धीमान, विकास कुमार, संजू कुमार, सरवन कुमार, विनोद कुमार, कर्मचंद, संजीव, शम्मी, बाबूराम, विक्रम, वनिता, पुष्पेंद्र, रिंकू, विपुल कौशिक, अजय, सुरेंद्र, महिमा सिंह, मुकेश, दीप चंद, राजीव, बलजीत, रामस्वरूप, सुनीता, सरोज, सुदेश, सोमलाल, सुरेश, रविंद्र, प्रदीप, मलकीत सिंह, कल्पना, शशिकांत, किरण बाला, नरेश, महिंदर, पप्पो, जोगिंदर, गुरनाम, अजमेर, धर्म पाल, जय पाल, राम पाल, चरण दास व कर्म सिंह आदि ने रक्तदान किया।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!