Sirmaur: नैशनल हाईवे-07 पर लैंडस्लाइड से सड़क क्षतिग्रस्त...भारी वाहनों की नो एंट्री, DSP ने संभाला मोर्चा

Edited By Vijay, Updated: 31 Oct, 2026 06:13 PM

kalaamb nahan national highway 07

सिरमौर जिले में कालाअम्ब-नाहन नैशनल हाईवे-07 पर मोगीनंद स्थित फीनिक्स कंपनी के समीप भारी भूस्खलन होने से सड़क का एक बड़ा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क की मौजूदा स्थिति को देखते हुए और किसी संभावित हादसे को टालने के लिए जिला प्रशासन ने...

नाहन (आशु): सिरमौर जिले में कालाअम्ब-नाहन नैशनल हाईवे-07 पर मोगीनंद स्थित फीनिक्स कंपनी के समीप भारी भूस्खलन होने से सड़क का एक बड़ा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क की मौजूदा स्थिति को देखते हुए और किसी संभावित हादसे को टालने के लिए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने इस मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही पर तुरंत प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सड़क के प्रभावित हिस्से से अब डबल एक्सल वाहन, ट्राले, टिप्पर और डंपर नहीं गुजर सकेंगे। यह रोक माल से लदे और खाली, दोनों प्रकार के भारी वाहनों पर समान रूप से लागू होगी। क्षतिग्रस्त सड़क पर अतिरिक्त दबाव न पड़े, इसके लिए इन भारी वाहनों को अब हरियाणा के खिजराबाद से होकर जाने वाले वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है। यह प्रतिबंध तब तक जारी रहेगा, जब तक लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क की मुरम्मत कर इसे भारी वाहनों के लिए सुरक्षित घोषित नहीं कर दिया जाता।

PunjabKesari

प्रशासनिक आदेशों का धरातल पर सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए सिरमौर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। बीती देर रात डीएसपी हैडक्वार्टर शक्ति सिंह ने स्वयं जुड्डा का जोहड़ के समीप मोर्चा संभाला और नाका स्थापित किया। डीएसपी ने मौके पर मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था की निगरानी की और यह सुनिश्चित किया कि कोई भी प्रतिबंधित भारी वाहन क्षतिग्रस्त मार्ग की ओर न जाए। पुलिस की टीमें लगातार भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से भेज रही हैं।

एसपी एनएस नेगी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यातायात प्रतिबंधों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई भारी वाहन चालक आदेशों की अवहेलना करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी ने सभी वाहन चालकों और आम जनता से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!