विधानसभा चुनावों के लिए जयराम को जनवरी में घोषित कर दिया था मुख्यमंत्री चेहरा : जेपी नड्डा

Edited By Vijay, Updated: 29 Oct, 2022 11:13 PM

bjp national president jp nadda

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि उनकी तरफ से जनवरी माह में ही जयराम ठाकुर को विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा को जयराम ठाकुर के नेतृत्व पर विश्वास है तथा फिर से भाजपा प्रदेश...

शिमला (कुलदीप): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि उनकी तरफ से जनवरी माह में ही जयराम ठाकुर को विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा को जयराम ठाकुर के नेतृत्व पर विश्वास है तथा फिर से भाजपा प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगी। जगत प्रकाश नड्डा यहां पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ अपनी पहले वाली सीटों को बचाने में लगी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शाम के समय रिज मैदान की सैर की। उन्होंने आशियाना में चाय भी पी तथा पुराने कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

मैं अपने बारे में नहीं सोचता 
जेपी नड्डा ने कहा कि मैं अपने बारे में नहीं सोचता। पार्टी ने जब भी उनको जो दायित्व सौंपा है, उस पर खरा उतरने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का दायित्व बहुत बड़ा है, जिसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास कर रहे हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!