Himachal: राजनीति का गजब खेल! सुबह छोड़ी कांग्रेस, दोपहर में BJP ने पहना दिया पंचायत समिति अध्यक्ष का ताज

Edited By Vijay, Updated: 04 Jul, 2026 03:54 PM

bjp made panchayat committee president after leaving congress

हिमाचल प्रदेश के करसोग विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में एक बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। चुराग पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने एक बड़ी रणनीतिक जीत हासिल करते हुए समिति पर अपना पूर्ण कब्जा जमा लिया है। सबसे चौंकाने...

करसोग (धर्मवीर): हिमाचल प्रदेश के करसोग विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में एक बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। चुराग पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने एक बड़ी रणनीतिक जीत हासिल करते हुए समिति पर अपना पूर्ण कब्जा जमा लिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चुनाव से महज कुछ घंटे पहले तक कांग्रेस के साथ खड़ी रहीं वीना कपूर ने ऐन मौके पर भाजपा का दामन थाम लिया और उसी दिन पंचायत समिति की अध्यक्ष भी निर्वाचित हो गईं। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा समर्थित उम्मीदवार रोशनी देवी ने शानदार जीत दर्ज की है।

क्षेत्र में चर्चा का विषय बना चुनाव
चुराग पंचायत समिति का यह चुनाव पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। वीना कपूर के अचानक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने और तुरंत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाए जाने को भाजपा का एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। सुबह पार्टी बदलने से लेकर दोपहर में अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने का वीना कपूर का यह सफर राजनीतिक गलियारों में हॉट टॉपिक बना हुआ है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस जीत के पीछे भाजपा की मजबूत चुनावी रणनीति और कुशल प्रबंधन है। चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने सदस्यों के बीच बेहतरीन तालमेल बिठाकर अंतिम समय में पूरा माहौल अपने पक्ष में कर लिया। इस रणनीतिक सफलता में स्थानीय विधायक की सक्रिय भूमिका और संगठन की मजबूत चुनावी रणनीति को अहम माना जा रहा है।

PunjabKesari

कांग्रेस के लिए तगड़ा झटका, उठे रणनीति पर सवाल
दूसरी ओर, सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के लिए यह चुनाव परिणाम किसी बड़े झटके से कम नहीं है। पार्टी को जिस नेत्री पर सबसे ज्यादा भरोसा था, चुनाव वाले दिन उसी के पाला बदल लेने से कांग्रेस खेमे में मायूसी है। इस पूरे घटनाक्रम ने कांग्रेस के स्थानीय संगठन और उनकी राजनीतिक रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बड़े उलटफेर का सीधा असर आने वाले स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में देखने को मिल सकता है।

राजनीति से ऊपर उठकर करूंगी समान विकास : वीना कपूर
नवनिर्वाचित अध्यक्ष का ताज पहनने के बाद वीना कपूर ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि वह राजनीति से ऊपर उठकर पूरे चुराग क्षेत्र के समान विकास के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने सभी सदस्यों को एक साथ लेकर पंचायत समिति को विकास की राह पर आगे बढ़ाने का दावा किया। वहीं, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष रोशनी देवी ने भी क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े कार्य ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेंगे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!