घुमारवीं व झंडूता पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा

Edited By Vijay, Updated: 03 Feb, 2021 09:36 PM

bjp captured the ghumarwin and jhanduta panchayat samiti

पंचायत समिति घुमारवीं के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है। पंचायत समिति अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित रमेश ठाकुर व सतीश ठाकुर ने विजय हासिल की। जानकारी के मुताबिक बुधवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए एसडीएम घुमारवीं...

बिलासपुर/घुमारवीं (मुकेश): पंचायत समिति घुमारवीं के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है। पंचायत समिति अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित रमेश ठाकुर व सतीश ठाकुर ने विजय हासिल की। जानकारी के मुताबिक बुधवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा की अध्यक्षता में चुनाव हुए। पंचायत समिति घुमारवीं के सभागार में सभी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों की मौजूदगी में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्य रमेश कुमार ठाकुर व कांग्रेस समर्थित पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके उपरांत मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें रमेश ठाकुर को 18 तथा सुरेंद्र सिंह को 16 वोट मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्य सतीश कुमार व कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मधुपाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसमें सतीश कुमार को 19 तथा मधुपाल को 15 वोट मिले। घुमारवीं ब्लॉक समिति पर भगवा लहराने के पीछे खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग व सदर के विधायक सुभाष ठाकुर की रणनीति सटीक बैठी, जिसके बलबूते भाजपा ने दोनों सीटों पर जीत हासिल कर परचम लहराया।
PunjabKesari, Jhanduta BDC Image

झंडूत्ता पंचायत समिति के अध्यक्ष बने अभिषेक चन्देल

उधर, विकास खंड झंडूत्ता में भाजपा ने विधायक जीत राम कटवाल के प्रयासों से बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर बाजी मारते हुए कांग्रेस को जोरदार झटका दिया है। भाजपा समर्थित अभिषेक चन्देल बीडीसी अध्यक्ष और शेर सिंह उपाध्यक्ष बने हैं। एसडीएम विकास शर्मा ने कहा कि झंडूत्ता विकास खंड में बीडीसी की कुल 23 सीटे हैं। बुधवार को बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव मतदान से हुआ। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित अभिषेक चन्देल और कांग्रेस समर्थित रणवीर सिंह के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें भाजपा समर्थित को 15 वोट मिले तथा कांग्रेस समर्थित को 8 वोट मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित शेर सिंह को 13 मत और कांग्रेस समर्थित राजेश चन्देल को 10 मत मिले। इस अवसर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश गौतम, मंडल अध्यक्ष मोहेंद्र सिंह चन्देल  मंडल महामंत्री दिनेश चन्देल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष मन्हास, इंद्र सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिवंश चन्देल ,जिला परिषद सदस्य शैलजा शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान कांशीराम, पीडी शर्मा, लेख राम व दिनेश चन्देल उपस्थित थे।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!