भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने मां ज्वालामुखी के दरबार में नवाया शीश

Edited By Vijay, Updated: 19 May, 2024 04:25 PM

bjp candidate anurag thakur

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने अपनी ईष्ट देवी मां ज्वालामुखी के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने विधिपूर्वक मां ज्वाला की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर में किसी प्रकार की भी बयानबाजी करने से परहेज...

ज्वालामुखी (ब्यूरो): हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने अपनी ईष्ट देवी मां ज्वालामुखी के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने विधिपूर्वक मां ज्वाला की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर में किसी प्रकार की भी बयानबाजी करने से परहेज किया। इतना जरूर कहा कि केदारनाथ, उज्जैन महाकाल, काशी विश्वनाथ और देश के अन्य मंदिरों की तरह हिमाचल प्रदेश के मंदिरों का भी कायाकल्प किया जाएगा और यह हमारे सरकार के ध्यान में है। उन्होंने कहा कि मंदिर में प्रसाद का अपमान न हो इसके लिए सबके सुझाव लेकर नीति बननी चाहिए। यदि मंदिर में सफाई व्यवस्था ठीक न हो तो मन को बड़ी ठेस लगती है। इसके लिए स्थानीय मंदिर प्रशासन को बेहतर कदम उठाने चाहिए और व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल देश के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उनके पिता और वह हर चुनाव से पहले मां ज्वाला का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं और चुनाव जीतने के बाद धन्यवाद करने के लिए आते हैं। इस परंपरा को आज भी निभाने आए हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!