फतेहपुर उपचुनाव के लिए BJP ने सतपाल सत्ती को नियुक्त किया समन्वयक

Edited By Vijay, Updated: 23 Mar, 2021 10:14 PM

bjp appoint satpal satti as coordinator for fatehpur by election

भाजपा ने फतेहपुर उपचुनाव के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को समन्वयक नियुक्त किया है। इसके साथ ही उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर को प्रभारी एवं वन मंत्री राकेश पठानिया को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष...

शिमला (कुलदीप): भाजपा ने फतेहपुर उपचुनाव के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को समन्वयक नियुक्त किया है। इसके साथ ही उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर को प्रभारी एवं वन मंत्री राकेश पठानिया को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में दी। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम चुनाव में अपनी हार को देख कांग्रेस नेता आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि चारों नगर निगमों में भाजपा बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है, जिससे कांग्रेस नेता बौखलाहट में हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सभी 64 वार्डों में 64 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जिसमें युवा एवं अनुभवी चेहरों का चयन करके तालमेल बिठाने का प्रयास किया गया है।

ज्वालामुखी ट्रस्ट से स्थानांतरित किए 2 कर्मचारी

सुरेश कश्यप ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी के ट्वीट के बाद प्रदेश सरकार ने ज्वालामुखी ट्रस्ट से 2 कर्मचारियों को कांगड़ा के लिए स्थानांतरित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों की नियुक्ति पूर्व सरकार के समय में की गई थी।

वैश्विक बाजार के कारण बढ़े पैट्रोल-डीजल के दाम

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक बाजार के कारण पैट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ौतरी हुई है। इसके बावजूद महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!