Bilaspur: गुप्त सूचना मिलने से युवक-युवती से चिट्टा बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Apr, 2026 04:50 PM

bilaspur young man young woman  chitta  recovered

शहर में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए युवक-युवती से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस को गत दिवस सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर-5 में गुरुद्वारा के समीप रहने वाली कुमारी शीतल उर्फ डेजी अपने रिहायशी मकान में अवैध मादक पदार्थों का...

बिलासपुर (बंशीधर): शहर में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए युवक-युवती से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस को गत दिवस सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर-5 में गुरुद्वारा के समीप रहने वाली कुमारी शीतल उर्फ डेजी अपने रिहायशी मकान में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांधी मार्कीट स्थित उक्त स्थान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे में मौजूद कुमारी शीतल उर्फ डेजी तथा चंदन कुमार के कब्जे से 0.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने थाना सदर में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि मामले की आगामी जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!