हादसा या कुछ और! लापता 37 वर्षीय युवक का इको पार्क में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Swati Sharma, Updated: 02 Apr, 2026 11:54 AM

bilaspur body of missing 37 year old man found in eco park

Bilaspur News : बिलासपुर जिले के जुखाला क्षेत्र से लापता हुए 37 वर्षीय युवक रंजीत कुमार का शव पुलिस ने कोसरियां पंचायत के इको पार्क के समीप से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि युवक कई दिनों से लापता था और उसकी तलाश के लिए पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस...

Bilaspur News : बिलासपुर जिले के जुखाला क्षेत्र से लापता हुए 37 वर्षीय युवक रंजीत कुमार का शव पुलिस ने कोसरियां पंचायत के इको पार्क के समीप से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि युवक कई दिनों से लापता था और उसकी तलाश के लिए पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया था।

मोबाइल लोकेशन ने दिखाया रास्ता

मृतक की पहचान रंजीत (37) पुत्र रमेश कुमार, निवासी गांव भोली, डाकघर जुखाला के रूप में हुई है। रंजीत के लापता होने पर परिजनों ने थाना भराड़ी में मामला दर्ज करवाया था। जांच के दौरान पुलिस को रंजीत के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिली। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने इको पार्क और आसपास के जंगली इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

शेड के पास मिला शव

तलाशी के दौरान पुलिस को इको पार्क के शेड नंबर-1 के पास रंजीत का शव मिला। घटना की गंभीरता को देखते हुए फौरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया। अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की मौत पहाड़ी से असंतुलित होकर गिरने के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम आज होगा। पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और समय का सटीक पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!