Himachal: बिलासपुर में कार की डिक्की में मिली चरस की खेप, ठाणेदार सहित मंडी के 5 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 26 May, 2026 12:15 PM

5 smugglers arrested with hashish

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गरामोड़ा फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 3.005 किलोग्राम चरस बरामद की है।

बिलासपुर/स्वारघाट (बंशीधर): हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गरामोड़ा फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 3.005 किलोग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में मंडी जिले के रहने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की टीम गरामोड़ा फोरलेन पर नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान कैंचीमोड़ से कीरतपुर की तरफ आ रही एक कार (नंबर HP 01KA-7012) को पुलिस जवानों ने जांच के लिए रुकवाया। कार में पांच लोग सवार थे। पुलिस को सामने देखकर कार चालक और उसमें बैठे अन्य व्यक्ति बुरी तरह घबरा गए। उनकी इस घबराहट और संदिग्ध व्यवहार को देखकर पुलिस को शक हुआ कि गाड़ी में कोई चोरी का सामान या मादक पदार्थ हो सकता है। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपियों से कड़ी पूछताछ की और गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में एक काले रंग का पिट्ठू बैग रखा हुआ मिला। जब पुलिस ने बैग को खोला तो उसमें से 3.005 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस की पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपनी पहचान मंडी जिले की बालीचौकी तहसील के अंतर्गत आने वाले थाची इलाके के रूप में बताई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ठाणेदार पुत्र दयाराम निवासी गांव डीगली, किशन चन्द पुत्र गणु राम निवासी गांव दुचार, गोपाल पुत्र देवे राम निवासी गांव बशुट, भाग चन्द पुत्र लोहारु राम निवासी गांव दुचार और दया राम पुत्र धर्मदास निवासी गांव दुचार शामिल हैं।

चरस बरामद होने के बाद पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ को कब्जे में ले लिया और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में पुलिस थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि नशे की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे किसे डिलीवर किया जाना था। आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!