बिलासपुर में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मची चीख-पुकार

Edited By Swati Sharma, Updated: 12 May, 2026 02:06 PM

youth dies in bilaspur after swallowing poisonous substance

Bilaspur News : हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। वहीं,  पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Bilaspur News : हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। वहीं,  पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के सदर उपमंडल के गांव चांदपुर का है। मृतक की पहचान अजय कुमार (40 वर्षीय), निवासी चांदपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजय कुमार ने बीती रात अपने घर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ते देख परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई। अभी तक आत्महत्या के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले अजय कुमार की गाड़ी से दो अन्य वाहनों को लग गई थी। इस दुर्घटना के संबंध में सदर पुलिस थाना में अजय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!