संतोषगढ़ में 3.84 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा बाइक सवार

Edited By Vijay, Updated: 30 Sep, 2021 06:13 PM

bike rider arrested with heroin

संतोषगढ़ पुलिस चौकी की टीम ने एक बाइक सवार से चिट्टा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऊना (विशाल): संतोषगढ़ पुलिस चौकी की टीम ने एक बाइक सवार से चिट्टा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस चौकी संतोषगढ़ की टीम यातायात चैकिंग के लिए जब टाहलीवाल रोड संतोषगढ़ में मौजूद थी तो एक बाइक तेज रफ्तार से आई। बाइक चालक ने जब सामने पुलिस को देखा तो भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया और शक होने पर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 3.84 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि बाइक चालक संदीप कुमार निवासी जलग्रां टब्बा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!