ओवर स्पीड में हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की गई जान

Edited By Vijay, Updated: 10 Jul, 2020 10:53 PM

bike accident

पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत ग्यारी पुल के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति रात को योल से धर्मशाला की ओर बाइक पर आ रहा था।

धर्मशाला (ब्यूरो): पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत ग्यारी पुल के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति रात को योल से धर्मशाला की ओर बाइक पर आ रहा था। इस दौरान ओवर स्पीड में उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर एक दुकान के बरामदे में जा गरी। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान पद्दर निवासी के रूप में हुई है। एसएचओ धर्मशाला राजेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है, वहीं मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!