Kangra: 2 युवकों का ड्रिंक एंड ड्राइव का चालान, नार्को टैस्ट भी किया

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Oct, 2026 10:05 PM

bhawarna drink and drive

सुलह में मंगलवार रात्रि हुई दुर्घटना के बाद पुलिस ने टक्कर मारने बाले वाहन चालक व एक अन्य व्यक्ति को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया था।

भवारना (अतुल): सुलह में मंगलवार रात्रि हुई दुर्घटना के बाद पुलिस ने टक्कर मारने बाले वाहन चालक व एक अन्य व्यक्ति को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया था। इन दोनों को नशे की हालत में पाए जाने पर ड्रंक एंड ड्राइव का चालान काटा गया और इनका नार्को टैस्ट भी किया गया। यदि नार्को टैस्ट के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो और धाराओं को शामिल किया जाएगा। इन दोनों को बुधवार को एसडीएम पालमपुर के समक्ष पेश किया गया था। दोनों की पहचान निखिल राणा और अतुल कुमार के रूप में हुई है। इन दोनों को 126/170 बी. एनएचएस के तहत हिरासत में लिया गया था। डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने मामले की पुष्टि की है।

एसडीएम ओपी यादव ने कहा कि युवकों को फिलहाल रिहा किया गया है, लेकिन उनके खिलाफ मामला चलेगा। उन्होंने पुलिस को भी आवश्यक निर्देश दिए हैं। पुलिस की ओर से संबंधित युवकों की गतिविधियों पर नजर रखने और नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही गई है। उधर, हादसे में कार को लाखों रुपए का नुक्सान करवाने वाले वाहन मालिकों ने उनके क्षतिग्रस्त वाहनों के नुक्सान की भरपाई करने की बात कही है। हालांकि नुक्सान की भरपाई को लेकर पुलिस की कानूनी कार्रवाई अलग से जारी रहेगी। बता दें कि हादसे में महिंद्रा जीप पिकअप और मौके पर खड़ी दूसरी कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस ने आरोपियों की मैडीकल जांच भी करवाई है।

बता दें कि मंगलवार रात को सुलह में कार सवारों ने कुछ वाहनों को टक्कर मारकर एक दुकान का शटर भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई थी। इस दौरान हुए तनाव के बीच लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। बाद में स्थिति बिगड़ती देख पुलिस थाना भवारना के एसएचओ गुरदेव सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि कार में चालक के साथ एक अन्य युवक भी सवार था। लोगों ने आरोप लगाया कि दोनों युवक नशे की हालत में थे। टक्कर के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे चालक को गंभीर चोट लगने से बचाव हुआ। हादसे के बाद चालक और उसका साथी मौके से भाग गए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!