हमीरपुर में बंगलादेशी नागरिक ने फंदा लगाकर दी जान, बिना वीजा के रह रहा था परिवार

Edited By Vijay, Updated: 22 Feb, 2022 07:01 PM

bangladeshi citizen committed suicide in hamirpur

हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर-3 में बिना वीजा के रह रहे बंगलादेशी नागरिक ने मंगलवार सुबह ही अपने क्वार्टर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सदर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शोबनन (29) के रूप में हुई है।

छानबीन में फर्जी निकले परिवार के आधार कार्ड, पुलिस जांच में जुटी
हमीरपुर (राजीव):
हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर-3 में बिना वीजा के रह रहे बंगलादेशी नागरिक ने मंगलवार सुबह ही अपने क्वार्टर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सदर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शोबनन (29) के रूप में हुई है। वह यहां अपनी पत्नी व 5 बर्ष की बेटी के साथ रह रहा था। पुलिस के अनुसार मृतक व उसका परिवार बिना वीजा के ही रह रहा था तथा उसकी पत्नी अभी कुछ दिन पहले ही बंगलादेश से यहां आई हुई थी। पुलिस ने जब मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो उसने इस बात का खुलासा किया। वहीं उसने ये भी बताया कि उसके पति को बंगलादेश से उसके परिवार का फोन आया था, जिसके बाद फोन पर ही उनकी कहासुनी हुई और बाद में उसके पति ने आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों की मानें तो उक्त विदेशी नागरिक पिछले 3 साल से यहां वार्ड नंबर-3 में रह रहा था।

एएसपी हमीरपुर विजय सकलानी खुद मौके पर जाकर पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं। उनके अनुसार पुलिस ने बिना वीजा के यहां रहने पर केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है वहीं विदेशी नागरिक के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखा गया है। सदर पुलिस ने मृतक के दस्तावेजों को कब्जे में लेकर गहनता से छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी व बेटी को भी सदर थाना में ले जाया गया है। इस मामले में प्रारंभिक जांच में चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में मृतक और उसके पत्नी व बेटी का आधार कार्ड भी फर्जी ही पाए गए हैं जोकि पश्चिम बंगाल के बने हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक डाॅ. आकृत्ति शर्मा ने बताया कि पुलिस को जैसे इस घटना की जानकारी मिली तो तुरंत कार्यवाही करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार वालों के खिलाफ विदेशी एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में जो आधार कार्ड मिले हैं वे फर्जी हैं और पश्चिम बंगाल के हैं। उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति की पत्नी से पूछताछ के उपरांत उसके परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है। अब मृतक के परिजन हमीरपुर आ रहे हैं और उनके आने के बाद वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

248/10

49.1

Australia

269/10

49.0

Australia win by 21 runs

RR 5.05
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!