3 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Jan, 2021 07:52 PM

balichowki hashish youth arrested

जिला मंडी के बालीचौकी में युवक से चरस की बड़ी खेप बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार युवक जब बाजार से चरस का बैग लेकर जा रहा था तो इसी दौरान पुलिस की एस.आई.यू. टीम ने उसे पकड़ लिया।

बालीचौकी (दुनी चंद): जिला मंडी के बालीचौकी में युवक से चरस की बड़ी खेप बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार युवक जब बाजार से चरस का बैग लेकर जा रहा था तो इसी दौरान पुलिस की एस.आई.यू. टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक चरस की खेप लेकर जा रहा है और इसी के चलते पुलिस की एस.आई.यू. टीम ने पहले ही युवक को पकडऩे की तैयारी कर ली थी। जब युवक चरस का बैग लेकर आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया और बैग से 3 किलोग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मंडी के डी.एस.पी. ने बताया कि पुलिस ने औट थाने के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!