डाकघर में 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, डाकघर 48 घंटे के लिए बंद

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Mar, 2021 08:11 PM

badsar post office 6 employees corona positive

उपमंडल बड़सर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बणी के डाकघर के 6 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बड़सर (वेद): उपमंडल बड़सर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बणी के डाकघर के 6 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डाकघर को तत्काल बंद कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन के अनुसार 48 घंटे के लिए पोस्ट ऑफिस को बंद कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों को होम आइसोलेट कर दिया गया। एक सप्ताह तक इन सभी कर्मचारियों को होम आइसोलेट में रखा जाएगा इसके बाद दोबारा इनके सैंपल लिए जाएंगे यदि सैंपल नैगेटिव आए तब सभी कर्मचारी ऑफिस आ पाएंगे। इस संबंध में बड़सर के हैड ऑफिस के मुखिया जयराम ने बताया की बणी पोस्ट ऑफिस के 6 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे तथा रिपोर्ट पॉजिटिव आई इसलिए पोस्ट ऑफिस को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। सोमवार तक ऑफिस बंद रहेगा तथा कर्मचारियों की व्यवस्था भी कर दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!