लाहौल-स्पीति : राहलिंग की सामने वाली पहाड़ी पर हिमस्खलन, आधा घंटा रुका चंद्रा नदी का बहाव

Edited By Vijay, Updated: 12 Feb, 2023 05:39 PM

avalanche in lahaul spiti

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में ताजा हिमपात के बाद हिमस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। रविवार को लाहौल की चंद्रा घाटी के राहलिंग गांव के सामने वाली पहाड़ी में हिमस्खलन हुआ, जिसका बवंडर लगभग 15 मिनट तक हवा में उड़ता रहा, जिसे आसपास बसे गांव के लोगों ने...

पतलीकूहल (ब्यूरो): जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में ताजा हिमपात के बाद हिमस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। रविवार को लाहौल की चंद्रा घाटी के राहलिंग गांव के सामने वाली पहाड़ी में हिमस्खलन हुआ, जिसका बवंडर लगभग 15 मिनट तक हवा में उड़ता रहा, जिसे आसपास बसे गांव के लोगों ने कैमरे में भी कैद किया। हिमस्खलन होने से चंद्रा नदी का बहाव लगभग आधा घंटा रुका रहा। पट्टन घाटी के अधिकतर नालों में भी हिमस्खलन हुआ है। हालांकि कहीं भी कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन हिमस्खलन ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को भी रापे गांव की पहाड़ी में हिमस्खलन हुआ था। जिले में भारी हिमपात के बाद हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। डीजीआरई की चेतावनी के बाद लाहौल-स्पीति व कुल्लू प्रशासन ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर लोगों को सावधान कर दिया है। 

बर्फीली हवाओं का चलता रहा दौर 
रविवार को दोपहर बाद धूप खिली लेकिन लाहौल के अधिकतर क्षेत्रों में बर्फीली हवाओं का दौर चलता रहा, जिससे ग्रामीण धूप का आनंद नहीं ले सके। 4 दिन बाद मौसम साफ होने से लाहौल के लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन दूरदराज के क्षेत्रों में बिजली व पानी की आपूर्ति अभी भी प्रभावित चल रही है। डीसी लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने कहा कि धूप निकलने के बाद हिमस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि हिमस्खलन वाले क्षेत्रों में न जाएं और जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Pakistan

59/2

10.0

Australia

351/7

50.0

Pakistan need 293 runs to win from 40.0 overs

RR 5.90
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!