Bhopal में छाई हिमाचली बेटी, National Championship में जीते 2 Gold Medal

Edited By Vijay, Updated: 26 Dec, 2019 07:26 PM

anjum modgil won 2 gold medal in national championship

हिमाचल की शार्प शूटर बेटी अंजुम मोदगिल ने एक बार फिर से अपनी मेहनत का प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड मैडल हासिल किए हैं। बुधवार को भोपाल में चल रही 63वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में महिला वर्ग में अंजुम मोदगिल ने 10 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में 2 गोल्ड मैडल...

हरोली (ब्यूरो): हिमाचल की शार्प शूटर बेटी अंजुम मोदगिल ने एक बार फिर से अपनी मेहनत का प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड मैडल हासिल किए हैं। बुधवार को भोपाल में चल रही 63वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में महिला वर्ग में अंजुम मोदगिल ने 10 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में 2 गोल्ड मैडल हासिल किए। उसने यह खिताब लगातार तीसरे साल हासिल किया है। उसने एक गोल्ड मैडल इंडिविजुअल व दूसरा टीम इवैंट में हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में देश के टॉप खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

10 मीटर एयर राइफल में तोड़ा था विश्व रिकाॅर्ड

बता दें कि अंजुम मोदगिल 10 मीटर थ्री राइफल पोजीशन में देश में पहला स्थान हासिल किए हुए है। अंजुम अभी तक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई मैडल एवं खिताब हासिल कर चुकी है। अंजुम ने दिल्ली में आयोजित 12वीं सरदार हरभजन सिंह सेठी मैमोरियल मास्टर्स शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल में विश्व रिकाॅर्ड तोड़ा था।

अर्जुन अवार्ड हासिल कर चुकी है अंजुम

अंजुम टोक्यो में ओलिम्पिक 2020 के लिए कोटा हासिल कर चुकी है। अंजुम को इसी साल अर्जुन अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। अंजुम के पिता सुदर्शन मोदगिल ने कहा कि उनकी बेटी उनका गर्व है। उसकी मेहनत आज देश-दुनिया में अपना रंग दिखा रही है। कड़ी मेहनत से अंजुम आज पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा कर रही है। उनके परिवार को अंजुम पर नाज है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!