Una: महिला से मारपीट व प्रताड़ना के आरोप पति व जेठ को मिला पुलिस रिमांड

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Jun, 2026 07:09 PM

amb woman assault police remand

पुलिस थाना अम्ब के तहत एक गांव की 38 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके पति और जेठ के खिलाफ मारपीट, प्रताड़ना तथा जान से मारने की धमकियां देने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया।

अम्ब (अश्विनी): पुलिस थाना अम्ब के तहत एक गांव की 38 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके पति और जेठ के खिलाफ मारपीट, प्रताड़ना तथा जान से मारने की धमकियां देने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस की मांग पर दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पति ने बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसका जेठ भी मौके पर पहुंच गया और कथित तौर पर गाली-गलौच करते हुए पति को और मारने के लिए उकसाया। महिला का आरोप है कि दोनों ने बच्चों के सामने उसके साथ मारपीट की।

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया और विभिन्न चैनलों पर वायरल होने के कारण उसे मानसिक आघात और सामाजिक शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि महिला का मायका जिला कांगड़ा के अधीन एक गांव में है और घटना के बाद मायके पक्ष के लोग पीड़िता तथा उसके बच्चों को अपने साथ ले गए हैं। डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!