सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक मुफ्त किताबों का आवंटन शुरू

Edited By prashant sharma, Updated: 14 Apr, 2020 12:39 PM

allotment of free books started from first to eighth in government schools

कोरोना लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच सरकारी और निजी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होते ही हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने पहली से आठवीं तक मुफ्त किताबों की वितरण प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी सप्ताह विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी।

शिमला : कोरोना लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच सरकारी और निजी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होते ही हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने पहली से आठवीं तक मुफ्त किताबों की वितरण प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी सप्ताह विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी। बोर्ड ने सूबे के सभी बुक डिपो खोल दिए हैं, जहां किताबों की खेप पहुंचा दी गई है। अब स्कूल शिक्षा बोर्ड के डिपो से स्कूलों को किताबें लेनी होंगी। बोर्ड ने 20 अप्रैल तक सभी स्कूलों में किताबें पहुंचाने के लिए खाका तैयार किया है। 

बोर्ड ने स्कूलों को हिदायत दी है कि किताबों के वितरण के लिए एक-दो कक्षाओं के छात्रों को एक दिन में बुलाएं, साथ ही सामाजिक दूरी में छात्रों को किताबें वितरित करने का विशेष ध्यान रखा जाए। नौवीं और दसवीं कक्षा को फ्री में दी जाने वाली किताबें अभी बोर्ड के पास नहीं पहुंची हैं। किताबों की छपाई का काम पूरा हो गया है, लेकिन सप्लाई अभी नहीं आई है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि पहली से आठवीं कक्षा तक की किताबें सभी जिला के डिपो में पहुंचाई गई हैं। कई स्कूलों ने किताबें लॉकडाउन से पहले उठा ली थीं, जिन स्कूलों ने अभी किताबें नहीं उठाई हैं, उन्हें किताबें उठाने के निर्देश दिए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!