MSc भू-गर्भ विज्ञान तथा PGDCA में योग्यता के आधार पर मिलेगा प्रवेश

Edited By Vijay, Updated: 02 Jul, 2022 06:33 PM

admission will be given on basis of merit in msc geophysics and pgdca

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र खनियारा धर्मशाला के निदेशक प्रो. डीपी वर्मा ने शिक्षा सत्र 2022-2023 के प्रवेश हेतु कहा है कि जिन विद्यार्थियों ने एमए संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, राजनीतिक शास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, एम....

धर्मशाला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र खनियारा धर्मशाला के निदेशक प्रो. डीपी वर्मा ने शिक्षा सत्र 2022-2023 के प्रवेश हेतु कहा है कि जिन विद्यार्थियों ने एमए संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, राजनीतिक शास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, एम. कॉम, एमएससी गणित, एमबीए, एमसीए (2 वर्ष) तथा एलएलबी (3 वर्ष) के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन किया था तथा संबंधित विषय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे अपना आवेदन निर्धारित प्रवेश प्रपत्र पर अर्जित प्रवेशांकों (एंट्रैस स्कोर) सहित 20 जुलाई तक निदेशक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र मोहली खनियारा धर्मशाला के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त एमएससी भू-गर्भ विज्ञान तथा पीजीडीसीए में प्रवेश योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवदेन 20 जुलाई शाम 5 बजे तक कर सकते हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!