2 प्रोजैक्टों को लेकर हिमाचल प्रदेश में आएगा ADB दल

Edited By Ekta, Updated: 09 Jun, 2019 10:31 AM

adb team to come up with 2 projects in himachal pradesh

एशियन डिवैल्पमैंट बैंक (ए.डी.बी.) मिशन 24 जून से 5 जुलाई तक प्रदेश के दौरे पर आ रहा है। यहां ए.डी.बी. की टीम किसानों की आय दोगुना करने को मंजूर 2 परियोजनाओं के प्लान को फाइनल करेगी। इसके बाद केंद्र सरकार, हिमाचल और ए.डी.बी. के बीच दिल्ली में 4751...

शिमला (देवेंद्र): एशियन डिवैल्पमैंट बैंक (ए.डी.बी.) मिशन 24 जून से 5 जुलाई तक प्रदेश के दौरे पर आ रहा है। यहां ए.डी.बी. की टीम किसानों की आय दोगुना करने को मंजूर 2 परियोजनाओं के प्लान को फाइनल करेगी। इसके बाद केंद्र सरकार, हिमाचल और ए.डी.बी. के बीच दिल्ली में 4751 करोड़ के वाटर कंजर्वेशन प्रोजैक्ट और 1688 करोड़ के बागवानी प्रोजैक्ट को लेकर एग्रीमैंट होगा। ए.डी.बी. ने हाल ही में इन दोनों परियोजनाओं को यह कहकर मर्ज किया है कि दोनों का मकसद किसानों की आय दोगुना करना है। 

ए.डी.बी. के मुताबिक अब आई.पी.एच. महकमा सिंचाई योजनाओं पर काम करेगा और बागवानी महकमा सब ट्रॉपिकल फ्रूट प्रोजैक्ट के तहत विभिन्न गुठलीदार फलों की खेती पर ध्यान देगा। पूर्व में सब ट्रॉपिकल फ्रूट प्रोजैक्ट में फलों की खेती के अलावा सिंचाई का भी प्रावधान था, लेकिन दोनों प्रोजैक्ट के मर्ज होने के बाद आई.पी.एच. और बागवानी महकमा अलग-अलग कम्पोनैंट पर काम करेगा। एग्रीमैंट होने के बाद दोनों प्रोजैक्ट की फंडिंग आरंभ हो जाएगी। अभी तक बागवानी और आई.पी.एच. महकमा इन परियोजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए तकरीबन 16 महीने से फाइलों में कसरत कर रहा है।

फील्ड का भी किया जाएगा दौरा

हिमाचल दौरे के दौरान ए.डी.बी. मिशन प्रदेश सरकार, आई.पी.एच. व बागवानी विभाग के अधिकारियों से बैठकें करेगा। इसी तरह टीम प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर विभिन्न फलों की खेती की संभावनाओं को जांचेगी और किन-किन नदियों का पानी लिफ्ट करके किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाना है, यह भी जांच करेगी। सब ट्रॉपिकल फ्रूट प्रोजैक्ट के लिए सरकार ने प्रदेशभर में कंसल्टर बना रखे हैं। इनमें इस प्रोजैक्ट को कार्यान्वित किया जाएगा।

24 जून को हिमाचल आएगी टीम: महेंद्र ठाकुर

ए.डी.बी. की टीम 24 जून को हिमाचल आ रही है। इनके साथ आई.पी.एच. और बागवानी के 2 प्रोजैक्टों को लेकर हर पहलू पर चर्चा की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!