Chamba: त्यौहारी भीड़ के बीच अचानक बाजार में उतरे SDM, इन दुकानदारों पर लिया एक्शन; मौके पर हुई तीखी बहस

Edited By Vijay, Updated: 07 Nov, 2026 03:38 PM

action against encroachment

त्यौहारी सीजन के बीच चम्बा शहर के मुख्य बाजारों में पैर पसारते अतिक्रमण और व्यवस्थाओं की अनदेखी पर प्रशासन ने कड़ा प्रहार किया है। शहर की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने के उद्देश्य से एसडीएम चम्बा चिराग शर्मा की अगुवाई में पुलिस और नगर परिषद की...

चम्बा (रणवीर): त्यौहारी सीजन के बीच चम्बा शहर के मुख्य बाजारों में पैर पसारते अतिक्रमण और व्यवस्थाओं की अनदेखी पर प्रशासन ने कड़ा प्रहार किया है। शहर की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने के उद्देश्य से एसडीएम चम्बा चिराग शर्मा की अगुवाई में पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने बाजार में औचक दबिश दी। प्रशासन के इस अचानक और सख्त एक्शन से नियम तोड़ने वाले दुकानदारों व अवैध रेहड़ी-फड़ी संचालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने न केवल अतिक्रमण करने वाले दो दुकानदारों के चालान काटे, बल्कि नियमों को ताक पर रखकर दुकानों के आगे पटाखों की फड़ियां सजाने वाले कारोबारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से पटाखों की बिक्री बंद करने की सख्त हिदायत दी।

PunjabKesari

दरअसल, त्यौहारी सीजन की आड़ में शहर के मुख्य मार्गों पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर प्रशासन को निरंतर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन्हीं शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए संयुक्त टीम ने बाजार में उतरकर गांधी गेट से लेकर चौगान-3 तक सड़क किनारे अवैध रूप से जमाई गईं रेहड़ी-फड़ियों को मौके से हटवाया। कार्रवाई के दौरान कुछ संचालकों और निरीक्षण टीम के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली, लेकिन प्रशासन के सख्त रुख के आगे अतिक्रमणकारियों की एक न चली। टीम ने तय सीमा से बाहर सामान फैलाने वाले दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को अंतिम चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि यदि दोबारा सड़क किनारे सामान रखा पाया गया, तो न केवल चालान काटे जाएंगे, बल्कि सामान को भी मौके पर ही जब्त कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से शहर में अनाधिकृत रेहड़ी-फड़ी वालों की बढ़ती तादाद और दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाए जाने से आम राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया था। संकरे हो चुके रास्तों के कारण वाहन चालकों को भी सुरक्षित ड्राइविंग (सेफ ड्राइव) करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अब बाजार में आवाजाही के लिए रास्ता पूरी तरह खुल गया है, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है।

PunjabKesari

इस कार्रवाई को लेकर एसडीएम चिराग शर्मा ने दोटूक शब्दों में स्पष्ट किया कि चम्बा शहर के मुख्य बाजार में पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस पाबंदी के बावजूद यदि कोई मुख्य बाजार में पटाखे बेचते हुए पकड़ा गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, पुलिस अधीक्षकल विजय कुमार सकलानी ने बताया कि शहर में अवैध तौर पर सजाई गई रेहड़ी-फड़ियों को हटाने के लिए यह विशेष अभियान छेड़ा गया है, जिसके तहत सभी दुकानदारों को अपनी दुकान के भीतर ही सामान रखने की हिदायत दी गई है। उन्होंने साफ किया कि व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!