किन्नौर में हादसा : सेना का वाहन खाई में गिरा, 5 जवान घायल

Edited By Vijay, Updated: 23 Nov, 2019 03:56 PM

accident of army vehicle

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के करछम में शनिवार को आर्मी के एक वाहन के खाई में गिर जाने से सेना के 5 जवान घायल हो गए। हादसे में घायल 5 जवानों में से एक जवान को गंभीर चोटें आई हैं।

शिमला: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के करछम में शनिवार को आर्मी के एक वाहन के खाई में गिर जाने से सेना के 5 जवान घायल हो गए। हादसे में घायल 5 जवानों में से एक जवान को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक सेना का यह वाहन करछम से वलटरंग की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि यह वाहन आर्मी के जवानों को ड्राइविंग सिखाने के लिए प्रयोग किया जाता है। शनिवार को भी उक्त वाहन को आर्मी जवानों को ड्राइविंग सिखाने के लिए करछम से वलटरंग की तरफ ले जाया जा रहा थी कि अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से करीब 10 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गया।
PunjabKesari, Accident Spot Image

वाहन के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल जवानों को बाहर निकाला। इसके बाद आर्मी के अन्य जवान भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल सभी घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए आर्मी के कैंप अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। सभी घायल जवानों की हालत स्थिर है। वहीं पुलिस हादसे की छानबीन में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!