Bilaspur: मयून गांव में पेड़ से गिरकर महिला की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Feb, 2025 08:44 PM

a woman died after falling from a tree in mayun village

गांव मयून में एक महिला की पशुओं के लिए चारा काटते समय पेड़ से गिरकर मौत हो गई।

बिलासपुर (विशाल): गांव मयून में एक महिला की पशुओं के लिए चारा काटते समय पेड़ से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान कमला देवी (70) पत्नी स्व. सूंका राम निवासी गांव मयून के रूप में हुई है। मृतका के पुत्र जगदीश कुमार ने बताया कि उसकी माता हर रोज की तरह पशुओं के लिए चारा लाने के लिए गई हुई थी।

काफी समय होने पर भी जब उसकी माता घर नहीं पहुंची तो वह जांच-पड़ताल करने लगे। जब संभावित स्थान पर पहुंचे तो पाया कि उसकी माता एक पेड़ के पास अचेत अवस्था में गिरी हुई थी तथा कुछ चारा वहीं पड़ा हुआ था। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से उसे गाड़ी में डाला तथा हरलोग अस्पताल में ले गए जहां से उसे एम्स बिलासपुर के लिए रैफर कर दिया। परिजन जब महिला को एम्स लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!