चम्बा में 7 लोग निकले कोरोना संक्रमित

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 28 Jun, 2022 05:02 PM

7 people turned out to be corona infected in chamba

जिले में मंगलवार को कोरोना के 7 नए मामले सामने आए हैं। इससे अब जिले में कोरोना के 26 एक्टिव केस पहुंच गए हैं। इसमें सरोल क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती, होबार की 46 वर्षीय महिला, सलूणी क्षेत्र का 15 वर्षीय किशोर, मुगला क्षेत्र का 37 वर्षीय व्यक्ति व...

चम्बा (नीलम): जिले में मंगलवार को कोरोना के 7 नए मामले सामने आए हैं। इससे अब जिले में कोरोना के 26 एक्टिव केस पहुंच गए हैं। इसमें सरोल क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती, होबार की 46 वर्षीय महिला, सलूणी क्षेत्र का 15 वर्षीय किशोर, मुगला क्षेत्र का 37 वर्षीय व्यक्ति व सराहन क्षेत्र की 30 वर्षीय व्यक्ति, कुड्डी क्षेत्र 41 व चुवाड़ी 27 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। 27  जून को आर.टी.पी.सी. आर. लैब में 30 सैंपल जांचेे गए।

इसमें 29 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव पाई गई है और 1 सैंपल पॉजिटिव निकला है। वहीं मंगलवार को रैपिड एंटीजन टैस्टिंग किट के माध्यम  से 249 सैंपलों  को जांचा। इसमें 243 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव पाई गई है और 6 सैंपल पॉजिटिव पाए गई है। उधर, सी.एम.ओ. डा. कपिल शर्मा ने बताया कि जिले में मंगलवार को कोरोना के 7 नए मामले दर्ज हुए हैं। लोग कोविड नियमों का पालन करें।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!