बर्फबारी के बीच हिमखंड में दबने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Edited By kirti, Updated: 14 Jan, 2020 01:40 PM

65 year old man dies in snowfall buried in snow

हिमाचल प्रदेश में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। मामला जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के पयासो गांव का है। जहां बर्फबारी के बीच हिमखंड गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लाहुल घाटी में बारी बर्फबारी , तूफानी हवाओं व हिमखंडों के...

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। मामला जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के पयासो गांव का है। जहां बर्फबारी के बीच हिमखंड गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लाहुल घाटी में बारी बर्फबारी , तूफानी हवाओं व हिमखंडों के गिरने का दौर लगातार जारी है। जानकारी के मुताबिक कल देर शाम बुजुर्ग नवांग अपने घर से नजदीक खुड में पालतू जानवरों को चारा देने जा रहा था कि अचानक हिमखंड के आने से बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गया।

आसपास के गांव के लोगों ने बुजुर्ग को हिमखंड से बाहर निकाला भी लेकिन बर्फबारी व बर्फीले तूफान की बजह से बुजुर्ग को जिला मुख्यालय केलांग चिकित्सालय तक भी पहुंचाना मुश्किल था और ऐसे में बुजुर्ग ने अपनी आखरी सांसे ली। बारी बर्फबारी के कारण आज बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया जाना है लेकिन बर्फीले तूफान व बर्फबारी के कारण आसपास के गांव व रिश्तेदारों के पयासो गांव तक पहुंचना संभव नहीं है और ऐसे में पयासो गांव के मात्र 3 शख्स ही दिवंगत नवांग के शरीर का दाह संस्कार करने को विवश हैं ।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!