सिरमौर के लिए 59 जेबीटी अभ्यर्थी चयनित, 24 सितम्बर को होगा प्रमाण पत्रों का सत्यापन

Edited By Vijay, Updated: 22 Sep, 2022 04:30 PM

59 jbt candidates selected for sirmaur

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन अयोग हमीरपुर द्वारा सिरमौर जिला के लिए 59 जेबीटी अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इन चयनित जेबीटी अभ्यर्थियों की नियुक्ति जिला में रिक्त पदों पर होगी। नियुक्ति के लिए 24 सितम्बर को उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय नाहन...

नाहन (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन अयोग हमीरपुर द्वारा सिरमौर जिला के लिए 59 जेबीटी अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इन चयनित जेबीटी अभ्यर्थियों की नियुक्ति जिला में रिक्त पदों पर होगी। नियुक्ति के लिए 24 सितम्बर को उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय नाहन में अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर ने बताया कि चयनित 59 जेबीटी अभ्यर्थियों की सूची जिला सिरमौर में रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर स्थित नाहन कार्यालय पहुंच गई है। इन सभी चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय नाहन में 24 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से सत्यापन किया जाएगा।

उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को 24 सितम्बर सुबह 10 बजे उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय नाहन में मूल प्रमाण पत्र की एक सत्यापित प्रति सहित उपस्थित होने का आग्रह किया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर की वैबसाइट पर भी उपलब्ध है। उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ने चयनित अभ्यर्थियों से मैट्रिक, जमा दो, जेबीटी, टैट पास, जेबीटी/समक्षम प्रमाण पत्र, हिमाचली मूल प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति एवं जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र सहित अन्य सम्बन्धित प्रमाण पत्र लेकर आने का आग्रह किया है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!