Edited By Vijay, Updated: 02 Sep, 2026 02:27 PM

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने बुधवार को पोस्ट कोड 26008 (ऑप्रेशन थिएटर असिस्टैंट-जॉब ट्रेनी) के 236 पदों और....
हमीरपुर (अजय): सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने बुधवार को पोस्ट कोड 26008 (ऑप्रेशन थिएटर असिस्टैंट-जॉब ट्रेनी) के 236 पदों और पोस्ट कोड 26009 (रेडियोग्राफर-जॉब ट्रेनी) के 58 पदों के लिए आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टैस्ट के नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वैबसाइट पर देख सकते हैं।
ओटीए में पद ज्यादा, उम्मीदवार कम
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑप्रेशन थिएटर असिस्टैंट के 236 पदों के लिए केवल 202 उम्मीदवारों ने ही आवेदन किया था। इनमें से 184 ने परीक्षा दी, जिनमें से 160 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन के लिए 14 सितम्बर को सुबह 10 बजे आयोग के परिसर में बुलाया गया है।
रेडियोग्राफर में 105 उम्मीदवार पास
वहीं, रेडियोग्राफर के 58 पदों के लिए कुल 337 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 302 परीक्षा में बैठे थे। इस परीक्षा में 105 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। इन उत्तीर्ण उम्मीदवारों की डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन 15 सितम्बर को सुबह 10 बजे से आयोग कार्यालय में होगी।
डाक से नहीं भेजे जाएंगे कॉल लैटर
सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने स्पष्ट किया है कि डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन का पूरा शैड्यूल वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके अलावा, सभी सफल उम्मीदवारों को उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर भी सूचना दी जा रही है। उम्मीदवारों को अलग से डाक द्वारा कोई कॉल लैटर नहीं भेजा जाएगा।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें