हिमाचल के 5 जिलों में कोरोना के 48 नए संक्रमित मरीज, एक्टिव केस 300 के पार

Edited By Vijay, Updated: 28 Feb, 2021 10:29 PM

48 new cases of corona in himachal

हिमाचल में रविवार को कोरोना के नए 48 पॉजिटिव मामले आए हैं। संक्रमितों में कांगड़ा के 26, सिरमौर के 2, सोलन के 7, शिमला का 1 व ऊना के 12 मरीज शामिल हैं। सोलन जिला में पॉजिटिव आए 7 मामले दाड़लाघाट के कंसवाला स्कूल में सामने आए हैं।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में रविवार को कोरोना के नए 48 पॉजिटिव मामले आए हैं। संक्रमितों में कांगड़ा के 26, सिरमौर के 2, सोलन के 7, शिमला का 1 व ऊना के 12 मरीज शामिल हैं। सोलन जिला में पॉजिटिव आए 7 मामले दाड़लाघाट के कंसवाला स्कूल में सामने आए हैं। इनमें 5 छात्र व 2 स्टाफ के लोग शामिल हैं। वहीं प्रदेश में रविवार को 21 काेरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। इनमें बिलासपुर व सिरमौर के 4-4, ऊना के 3, चम्बा के 2 तथा हमीरपुर, किन्नोर, कुल्लू व शिमला का 1-1 व्यक्ति शामिल है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 58,646 पहुंच गया है। प्रदेश में 318 मरीजों का उपचार चल रहा है और 57,332 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। अब तक 10,94,709 लोगों के टैस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10,36,024 लोगों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। प्रदेश में 996 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 946 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है, वहीं 40 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रदेश में अभी तक कोरोना से 982 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!