हिमाचल में कोरोना से 4 की मौत, छात्र और अध्यापकों समेत 175 नए पॉजिटिव

Edited By Supreet Kaur, Updated: 12 Oct, 2021 10:40 PM

4 deaths due to corona in himachal

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर जहां कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई है, वहीं 174 नए पॉजिटिव मामले आए हैं। पॉजिटिव आने वालों में मंडी जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौक के 7 अध्यापक और 4 छात्र, बरोट पाठशाला का एक शिक्षक तथा ऊना व कंडाघाट...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर जहां कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई है, वहीं 174 नए पॉजिटिव मामले आए हैं। पॉजिटिव आने वालों में मंडी जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौक के 7 अध्यापक और 4 छात्र, बरोट पाठशाला का एक शिक्षक तथा ऊना व कंडाघाट के 2 छात्र शामिल हैं। मंगलवार को जिला कांगड़ा में ही 69 व 65 वर्षीय 2 महिलाएं तथा 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं मंडी जिले के 84 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना संक्रमण ने जान ले ली है।

मंगलवार को संक्रमित आए नए मामलों में बिलासपुर के 11, हमीरपुर के 21, कांगड़ा के 62, किन्नौर के 3, कुल्लू के 3, लाहौल-स्पीति का 1, मंडी के 35, शिमला के 14, सोलन के 5 व ऊना के 20 मरीज शामिल हैं। वहीं एक दिन के अंदर 95 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में 1,312 कोरोना संक्रमितों का उपचार चल रहा है। प्रदेश में अभी तक कुल 35,47,649 लोगों के टैस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 33,26,846 मरीजों की रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है। अभी तक कोरोना से 3,694 लोगों की मौत हो चुकी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!