चंबा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरने से 34 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में पसरा मातम

Edited By Swati Sharma, Updated: 10 Jul, 2026 12:38 PM

34 year old man dies after falling into a gorge in chamba

Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर खाई में गिरने से एक 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के सेरी नड्डल गांव में हुआ। मृतक...

Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर खाई में गिरने से एक 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के सेरी नड्डल गांव में हुआ। मृतक की पहचान जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली क्षेत्र के गांव देवसल निवासी जीवन कुमार (34 वर्षीय) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जीवन कुमार बीते 6 जुलाई को अपने माता-पिता और पत्नी के साथ सेरी नड्डल गांव आए थे। यहां वे अपनी बहन पुष्पा देवी की बेटी (भतीजी) की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। अगले दिन, 7 जुलाई को शादी के सभी रीति-रिवाज और विदाई संपन्न होने के बाद वे परिवार के साथ घर पर ही मौजूद थे। शाम के समय जब जीवन कुमार के पिता केहर सिंह ने उन्हें फोन किया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। चिंतित परिजन जब उनकी खोजबीन के लिए घर से बाहर निकले, तो उन्हें सड़क के किनारे जमीन पर किसी चीज के घिसटने के निशान दिखाई दिए। जब परिजनों ने नीचे खाई की तरफ देखा, तो वहां एक चप्पल पड़ी हुई थी। इसके बाद करीब 100 मीटर गहरी खाई में उतरने पर जीवन कुमार गंभीर रूप से घायल और अचेत अवस्था में पड़े मिले।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, परिजन घायल को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और प्रारंभिक जांच व परिजनों के बयानों के आधार पर इसे हादसा मानते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि की है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!