हिमाचल में कोरोना के 34 नए पॉजिटिव मरीज, 23 लोगों ने जीती जंग

Edited By Vijay, Updated: 24 Feb, 2021 11:13 PM

34 new cases of corona in himachal

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के रोजाना ही पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 34 नए मरीज सामने आए हैं। संक्रमितों में कांगड़ा के 9, ऊना के 8, सोलन के 5, किन्नौर के 4, सिरमौर के 3, शिमला के 2 और बिलासपुर, हमीरपुर व कुल्लू का 1-1...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में कोरोना के रोजाना ही पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 34 नए मरीज सामने आए हैं। संक्रमितों में कांगड़ा के 9, ऊना के 8, सोलन के 5, किन्नौर के 4, सिरमौर के 3, शिमला के 2 और बिलासपुर, हमीरपुर व कुल्लू का 1-1 मरीज शामिल है। बुधवार को प्रदेश में 23 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।

प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 58,457 पहुंच गया है। वर्तमान में 229 कोरोना संंक्रमितों का उपचार चल रहा है, वहीं 57,233 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। प्रदेश में अभी तक कुल 10,77,196 लोगों के टैस्ट किए जा चुके हैं, जिसमें से 10,18,691 मरीजों की रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों सेे 6183 संदिग्धों के सैंपल लिए गए, जिसमें से 6111 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है और 48 की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रदेश में अभी तक 985 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!