सिरमौर में UK से लौटे 10 लोगों में से 3 की हुई पहचान

Edited By Vijay, Updated: 27 Dec, 2020 08:56 PM

3 out of 10 people returned from uk in sirmour identified

जिला सिरमौर में यूके से लौटे 10 लोगों में से 3 की पहचान कर ली गई है। कुछ दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने यूके से आने वाले लोगों से अपील करके कहा था कि ऐसे सभी लोग कोरोना संक्रमण का टैस्ट करवा लें। जिलाधीश सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने बताया कि पिछले कुछ...

नाहन (साथी): जिला सिरमौर में यूके से लौटे 10 लोगों में से 3 की पहचान कर ली गई है। कुछ दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने यूके से आने वाले लोगों से अपील करके कहा था कि ऐसे सभी लोग कोरोना संक्रमण का टैस्ट करवा लें। जिलाधीश सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में कुल 10 लोग यूके से जिला सिरमौर में लौटे हैं जिनमें से 3 का पता लगा लिया गया है। इनका कोविड टैस्ट किया गया, जिनमें से 2 लोगों की रिपोर्ट नैगेटिव पाई गई है जबकि 1 व्यक्ति की रिपोर्ट लंबित है। जिला प्रशासन ने शेष 7 व्यक्तियों से स्वेच्छा से आगे आने और जनहित में कोविड टैस्ट करवाने का अनुरोध किया है ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!