नारकोटिक्स सैल ने प्रवासी युवकों से पकड़ी 30 ग्राम स्मैक, 3 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 23 Oct, 2019 08:58 PM

3 arrested with smack

जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक चौक के समीप बुधवार दोपहर को नारकोटिक्स सैल ने प्रवासी युवकों से 30 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज करके युवकों को हिरासत में ले लिया है।

धर्मशाला (ब्यूरो): जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक चौक के समीप बुधवार दोपहर को नारकोटिक्स सैल ने प्रवासी युवकों से 30 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज करके युवकों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक नारकोटिक्स सैल के हैड कांस्टेबल दीपक की अगुवाई में टीम ने शहीद स्मारक धर्मशाला में गुप्त सूचना के आधार पर वहां से गुजर रहे 3 प्रवासी युवकों को जांच के लिए रोका, उनसे 30 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

आरोपियों की पहचान कमल राय (20), गुड्डू कुमार (19) व सचिन निवासी नेवाजीटोला जिला छपरा बिहार के रूप में हुई है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!