ऑनलाइन ठगी मामले में दिल्ली से दबोचे 3 आरोपी, ऐसे लगाते थे लोगों को चूना

Edited By Vijay, Updated: 10 Jul, 2021 08:54 PM

3 arrested in online fraud case

बद्दी पुलिस ने शनिवार को ऑनलाइन ठगी के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आरोपी लोगों को लाखों रुपए का चूना लगा चुके हैं। दिल्ली से गिरफ्तार इन तीनों आरोपियों में से एक व्यक्ति नाइजीरिया का बताया जा रहा है। तीनों आरोपियों द्वारा ऑनलाइन...

बद्दी (ठाकुर): बद्दी पुलिस ने शनिवार को ऑनलाइन ठगी के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आरोपी लोगों को लाखों रुपए का चूना लगा चुके हैं। दिल्ली से गिरफ्तार इन तीनों आरोपियों में से एक व्यक्ति नाइजीरिया का बताया जा रहा है। तीनों आरोपियों द्वारा ऑनलाइन करीब 7 लाख 26 हजार रुपए की ठगी की गई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी लोगों को नकली फेसबुक आईडी और व्हाट्सएप व फेसबुक मैसेंजर पर धोखा देते थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि ये तीनों आरोपी नकली आईडी से ब्रिटेन से पार्सल प्राप्त करने के बहाने और कस्टम ड्यूटी के नाम पर लोगों से ठगी करते थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ओबेचे डानियल (29) पुत्र ओनुरह पॉल गांव एनांब्रा ईस्ट लागोस नाइजीरिया वर्तमान में उत्तम नगर दिल्ली के पास का रहने वाला है। रीता देवी (35) भी उत्तम नगर दिल्ली की बताई जा रही है जबकि रोहित ठाकुर पुत्र राजेंद्र कुमार जे-125 एक्सटैंशन मोहन गार्डन दिल्ली का निवासी है। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों पर धारा 420 का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!