Sirmaur: पुलिस को बाइक की सीट के नीचे मिला 20.14 ग्राम चिट्टा, सोलन और मंडी के 2 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 01 May, 2026 11:40 PM

2 youth arrested with heroin

पुलिस थाना कालाअम्ब के अंतर्गत डिटैक्शन सैल नाहन की टीम ने गश्त व मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए चिट्टे की खेप सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

कालाअम्ब (प्रताप): पुलिस थाना कालाअम्ब के अंतर्गत डिटैक्शन सैल नाहन की टीम ने गश्त व मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए चिट्टे की खेप सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि 2 युवक चिट्टा/हैरोइन की तस्करी करते हुए चंडीगढ़ से उज्जल माजरी बैरियर के रास्ते सराहां (सोलन) की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध बाइक (एचपी 13-3714) को जांच के लिए रोका। 

जब बाइक पर सवार 2 युवकों से पूछताछ की गई तो उनकी पहचान शुभम शर्मा (30) पुत्र रमेश चंद निवासी गांव सुनखी, डाकघर सायरी, तहसील कंडाघाट (जिला सोलन) और रजत मिश्रा (27) पुत्र रमन मिश्रा निवासी गांव बालकरूपी, डाकघर व तहसील जोगिंद्रनगर (जिला मंडी) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान बाइक की सीट के नीचे से 20.14 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद किया गया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कालाअम्ब में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत से उनका पुलिस रिमांड लिया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और किन लोगों को सप्लाई की जानी थी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!