घर की खिड़की का शीशा तोड़ उड़ाया हजारों का सामान, चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 06 Feb, 2023 12:18 AM

2 arrested in theft case

सोलन जिले की धर्मपुर पुलिस ने चोरी के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि अमित जैन निवासी धर्मपुर ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनका होटल श्री वासू भसीन के मकान के साथ स्थित है तथा इस मकान की चाबी उसके पास ही रखी हुई है।

सोलन (ब्यूरो): सोलन जिले की धर्मपुर पुलिस ने चोरी के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि अमित जैन निवासी धर्मपुर ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनका होटल श्री वासू भसीन के मकान के साथ स्थित है तथा इस मकान की चाबी उसके पास ही रखी हुई है। शनिवार को उसने देखा कि मकान की खिड़की का शीशा टूटा हुआ है तथा मकान से गीजर, गैस सिलैंडर, एलईडी, पंखे व ओवन किसी ने चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और इस दौरान 2 आरोपियों पारस व राहुल निवासी धर्मपुर को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!