हिमाचल में बरसात से 1981.86 करोड़ का नुक्सान, केंद्रीय दल के सामने रखा पक्ष

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Aug, 2022 07:32 PM

1981 86 crore loss due to rain in himachal

हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून सीजन के दौरान बारिश से 1981.86 करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है। प्रदेश सरकार ने केंद्रीय दल के समक्ष अपना पक्ष रखा तथा दिल खोलकर मदद करने का आग्रह किया।

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून सीजन के दौरान बारिश से 1981.86 करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है। प्रदेश सरकार ने केंद्रीय दल के समक्ष अपना पक्ष रखा तथा दिल खोलकर मदद करने का आग्रह किया। केंद्रीय दल ने रिपोर्ट तैयार करने को लेकर सुझाव भी दिए। केंद्र की उच्च स्तरीय अंतर मंत्रालय टीम ने मंगलवार को मुख्य सचिव आरडी धीमान और सभी संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर नुक्सान की रिपोर्ट पर चर्चा की। केंद्रीय टीम की अगुवाई कर रहे गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (आपदा प्रबंधन) सुनील कुमार बरनवाल और अन्य सदस्य धर्मशाला से तथा टीम के अन्य सदस्य सुभाष कुमार और दीपशेखर सिंघल बिलासपुर से वीडियो कांफ्रैंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए। मुख्य सचिव ने बताया कि केंद्रीय दल को 1981.86 करोड़ रुपए के नुक्सान का अंतरिम ज्ञापन सौंपा गया है। यह अंतरिम रिपोर्ट है और आने वाले दिनों में इन आंकड़ों में काफी वृद्धि की संभावना है, क्योंकि अभी मानसून सीजन के 20-25 दिन शेष हैं तथा कई स्थानों पर नुक्सान का आकलन किया जा रहा है, जिसकी अंतिम रिपोर्ट सीजन के अंत तक प्रस्तुत की जाएगी। 

बरसात में अब तक 278 लोगों की जान गई 
राज्य में अब तक बरसात के दौरान कुल 278 लोगों की मौत हुई है, जबकि 522 लोग घायल हुए हैं तथा 9 लोग अभी भी लापता हैं। 169 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 825 मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। 72 दुकानें और 887 गऊशालाएं भी तबाह हुई हैं। इस दौरान 587 पशु भी मारे गए हैं। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!