मुख्यमंत्री बोले: मानव भारती यूनिवर्सिटी से अब तक मिली 1700 फर्जी डिग्रीयां

Edited By kirti, Updated: 11 Mar, 2020 01:16 PM

1700 fake degrees awarded from manav bharti university so far

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने फर्जी डिग्री मामले पर विधानसभा सदन में वक्तव्य दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव भारती यूनिवर्सिटी और इंडस यूनिवर्सिटी के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। मानव भारती यूनिवर्सिटी में रेड के दौरान 305 मार्कशीट पकड़ी गई और 15...

शिमला (योगराज शर्मा) : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने फर्जी डिग्री मामले पर विधानसभा सदन में वक्तव्य दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव भारती यूनिवर्सिटी और इंडस यूनिवर्सिटी के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। मानव भारती यूनिवर्सिटी में रेड के दौरान 305 मार्कशीट पकड़ी गई और 15 डिग्री मिली है। मानव भारती के असिस्टेंट रजिस्ट्रार मनीष गोयल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यूनिवर्सिटी के मालिक राज कुमार राणा की राजस्थान यूनिवर्सिटी में तलाशी ली है, जहां 1376 फर्जी डिग्रियां और अन्य फर्जी समान बरामद किया है। यूनिवर्सिटी के भवन को सील कर लिया गया है। जबकि ऊना इंडस यूनिवर्सिटी में 3 लड़कियों को फर्जी डिग्री के साथ नौकरी का प्रमाण पत्र भी दिया गया। इसकी जांच जारी है एपीजी यूनिवर्सिटी के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद जांच की जा रही है। दोषियों को छोड़ा नही जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!