Edited By Vijay, Updated: 24 Nov, 2022 10:47 PM

राजस्व विभाग में 13 कानूनगो पदोन्नत होकर नायब तहसीलदार (द्वितीय श्रेणी) बने हैं। चुनाव आयोग की अनुमति मिलने के बाद पदोन्नति संबंधी इन आदेशों को प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
शिमला (कुलदीप): राजस्व विभाग में 13 कानूनगो पदोन्नत होकर नायब तहसीलदार (द्वितीय श्रेणी) बने हैं। चुनाव आयोग की अनुमति मिलने के बाद पदोन्नति संबंधी इन आदेशों को प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। कानूनगो से नायब तहसीलदार बनने वालों को नए स्थानों पर तैनाती दी गई है। इसमें करतार चंद को सलूणी, अजय सिंह को घनारी, कालू राम को पालमपुर, अयूब मोहम्मद को नूरपुर, पवन कुमार को फतेहपुर, तारा चंद को ज्वाली, सतविंद्र सिंह को चुवाड़ी, गुरुमुख सिंह को डल्हौजी, विनोद दुग्गल को भरमौर, राज कुमार को चुराह, मनोज कुमार को चम्बा सदर, रमन कायस्था को बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा और राजेश कुमार को बंगाणा में तैनाती दी गई है। यह पदोन्नति तदर्थ आधार पर की गई है। पदोन्नत होकर नायब तहसीलदार बनने वालों को जल्द नए स्थानों पर ज्वाइनिंग देने को कहा गया है। यह पदोन्नति ज्वाइनिंग की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।
चुनाव आयोग की अनुमति से हो रही पदोन्नति व तैनाती
प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते चुनाव आयोग की अनुमति से विभिन्न विभागों में पदोन्नति एवं तैनाती संबंधी आदेश जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा विकास कार्यों से जुड़े सभी काम चुनाव आयोग के निर्देशानुसार किए जा रहे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here