HT लाइन की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में बिलासपुर अस्पताल रैफर

Edited By Vijay, Updated: 26 May, 2020 07:44 PM

youth came grip in ht line

घुमारवीं नगर परिषद के वार्ड नंबर-5 बजोहा में एक युवक एचटी लाइन की चपेट में आने से घायल हो गया। युवक को गंभीर हालत में बिलासपुर अस्पताल रैफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जब युवक घर की दूसरी मंजिल पर पेंट का कार्य रहा था तो इस दौरान वह एचटी लाइन...

बिलासपुर (मुकेश): घुमारवीं नगर परिषद के वार्ड नंबर-5 बजोहा में एक युवक एचटी लाइन की चपेट में आने से घायल हो गया। युवक को गंभीर हालत में बिलासपुर अस्पताल रैफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जब युवक घर की दूसरी मंजिल पर पेंट का कार्य रहा था तो इस दौरान वह एचटी लाइन की चपेट में आ गया। करंट का जोरदार झटका लगने वह एक दम से नीचे आ गिरा। घटना के दौरान साथ में काम कर रहे अन्य मजदूरों व पड़ोसियों ने आनन-फानन में उसे घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

युवक की पहचान घुमारवीं के वार्ड नंबर-3 के गांव के प्रिंस (23) पुत्र प्रेम लाल के रूप में हुई है। वहीं मौके पर युवक के परिजन भी पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि युवक एचटी लाइन की चपेट में आ गया था। घुमारवीं थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी राजेन्द्र कुमार जसवाल ने इसकी पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!