Hamirpur: नशा तस्कर ने गाड़ी भगाने की कोशिश की तो इंस्पैक्टर ने तानी रिवॉल्वर, 8.49 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 16 Apr, 2026 09:00 PM

youth arrrested with heroin

हमीरपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह राणा की अगुवाई में पुलिस टीम ने जाल बिछाकर 8.49 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

हमीरपुर (अजय): हमीरपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह राणा की अगुवाई में पुलिस टीम ने जाल बिछाकर 8.49 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक गाड़ी में चिट्टे की खेप लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसकी कार को भी कब्जे में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रोहलवी निवासी एक युवक कार में चिट्टे की खेप लेकर ताल क्षेत्र की ओर निकला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाई और बुमाना (ताल) के पास सिविल ड्रैस में नाकाबंदी कर दी।

जैसे ही तस्कर की गाड़ी वहां पहुंची, उसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान स्थिति को भांपते हुए इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह राणा ने फुर्ती दिखाई और अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकालकर सीधे कार के टायर की ओर तान दी। पुलिस की यह सख्त कार्रवाई देखकर तस्कर बुरी तरह घबरा गया। डर के मारे उसका गाड़ी से नियंत्रण खो गया और कार सड़क से नीचे उतर गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान अंकुर ठाकुर (37) पुत्र प्रकाश चंद, निवासी रोहलवी, ठठवानी व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसपी हमीरपुर राजेश उपाध्याय ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से बरामद चिट्टे और कार को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!